टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Rajasthan: अशोक गहलोत बोले- श्रीलंका की ही दिशा में भारत को ले जाने की कोशिश कर रही है भाजपा सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि केन्द्र सरकार भारत को श्रीलंका की ही दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही है जहां राष्ट्रवाद और अल्पसंख्यक विरोध के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाया गया था।

06:47 PM Apr 07, 2022 IST | Desk Team

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका में आज लोगों के पास खाना नहीं क्योंकि वहां भी राष्ट्रवाद और अल्पसंख्यक विरोध के नाम पर ध्यान भटकाया गया। ऐसी ही दिशा में भारत को ले जाने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार।’’उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भरोसा हो गया है कि कितनी भी महंगाई बढ़ जाए पर धार्मिक ध्रुवीकरण से वह चुनाव जीत लेंगे। उन्होंने जनता का आह्वान किया,‘‘लेकिन आप सब तैयारी कर लें, 2023 में राजस्थान में और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देकर राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देना है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘देशभक्ति तो हर हिन्दुस्तानी के दिल में है। नेहरू-गांधी परिवार के प्रति देशवासियों का विश्वास भी देशभक्ति के लिये गांधी परिवार के त्याग के कारण ही है।’’उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास गवाह है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की आजादी के लिए 10 साल से अधिक समय जेलों में बंद रहे। इन्दिरा गांधी युवावस्था में आजादी की लड़ाई में जेल गईं। यदि कांग्रेस पार्टी गांधी-नेहरू परिवार के नेतृत्व में विश्वास करती है,तो प्रधानमंत्री का इस पर कटाक्ष पद की गरिमा के खिलाफ है।’’उन्होंने कहा कि ‘‘भाजपा 2014 से पहले कहती थी- बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। भाजपा के राज में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सब्जी, तेल, कपड़े, दूध, दवा, मोबाइल- टीवी रिचार्ज, हाईवे का टोल टैक्स सब महंगा हो गया है।’’
Advertisement
Advertisement
Next Article