Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

rajasthan assembly election 2024 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दिए वसुंधरा को किनारे करने के संकेत !

राजस्थान के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने अपने सियासी फलक बिछाने की कोशिश शुरू कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के कद्दावर नेताओं को नसीहत देते हुए कहा की हमारी चुनावी ताकत कार्यकर्ता हैं व पीएम मोदी चेहरा।

03:34 PM Jul 13, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने अपने सियासी फलक बिछाने की कोशिश शुरू कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के कद्दावर नेताओं को नसीहत देते हुए कहा की हमारी चुनावी ताकत कार्यकर्ता हैं व पीएम मोदी चेहरा।

राजस्थान के विधानसभा चुनाव नजदीक आते  ही भाजपा ने अपने सियासी फलक बिछाने की कोशिश शुरू कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के कद्दावर नेताओं को नसीहत देते हुए कहा की हमारी चुनावी ताकत कार्यकर्ता हैं व पीएम मोदी चेहरा। उनके इस बयान से यह नजर आता हैं कि भाजपा हाईकमान अब वसुंधरा राजे की सूबें में ज्यादा तव्वजों देने के मूड में नही हैं। जेपी नड्डा ने कहा की कोई नेता किसी पद पर है तो वह स्थाई नहीं है। पार्टी में बदलाव होते रहते हैं। जेपी नड्डा ने माउंट आबू में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन कार्यक्रम को संबोधित किया।
Advertisement
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा की कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही हम सम्मान और ऊंचाईया पाते हैं। इसलिए कार्यकर्ता ही हमारी ताकत और पूंजी है। जेपी नड्डा ने कहा कि घरवालों पर नहीं पार्टी पर फोकस करें। क्योंकि आपकों बनाने वाले कार्यकर्ता ही है। उनकी समस्याओं को सुनें और उनके सुख-दुख में साथ दें। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए दौरे और बैठकें करें। जेपी नड्डा ने दावा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। 
नड्डा ने कांग्रेस व गैर दलों को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरा 
जेपी नड्डा ने परिवारवादी दलों को घेरते हुए फिर एक बार उन्हें निशाने पर लिया हैं। उन्होनें कहा की भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी हैं क्योंकि बाकी पार्टीया तो परिवारवाद व वंशवाद और व्यक्तिवाद तक ही सिमटकर रह गयी हैं।  भाजपा में काम करने वाले हर व्यक्ति को यह सोचना चाहिए की देश को हम क्या दे सकते हैं पार्टी में हमें क्या मिला इसका नही। भाजपा व पीएम मोदी के कारण लोगों को गरीब कल्याणकारी योजना मिल रही हैं। आज देश में अंतिम पायदान पर खडे़ अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचता हैं । 
Advertisement
Next Article