Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rajasthan में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, पार्टियां झोंकेगी अपनी ताकत

10:09 AM Nov 23, 2023 IST | NAMITA DIXIT
Rajasthan Assembly Elections

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है।बता दें चुनाव के लिए प्रचार का शोर बृहस्पतिवार शाम को थम जाएगा।सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोक रही है। राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा।

आपको बता दें मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर बृहस्पतिवार को शाम छह बजे से थम जाएगा।उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस तरह 23 नवंबर को शाम छह बजे से 25 नवंबर को मतदान समाप्ति अवधि शाम छह बजे तक यह प्रभावी रहेगा। इस अवधि में कोई जनसभा या जुलूस आयोजित नहीं किया जा सकता।
राज्य में 25 नवंबर को होगा मतदान
Rajasthan Assembly Elections:राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भाजपा में माना जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Next Article