टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान : बूंदी जिले के गुडली गांव से फिर शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के बूंदी जिले के गुडली गांव से शनिवार सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक बार फिर शुरू की। राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को यात्रा में एक दिन का विश्राम लिया था।

12:19 PM Dec 10, 2022 IST | Desk Team

शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सुबह 8.40 बजे अपने सामान्य समय से ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई। राहुल पदयात्रा शुरू करने के लिए विमान से वापस गुडली गांव पहुंचे। हालांकि, इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ नजर नहीं आईं।
 30 किलोमीटर की दूरी तय करने की संभावना
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 93वें दिन ‘भारत यात्रियों’ के केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के गुडली गांव से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करने की संभावना है। राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रकांत मेघवाल इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ बृहस्पतिवार को रणथंभौर पहुंची थीं। राहुल के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों राजस्थान के कोटा-बूंदी इलाके में है।
Advertisement
Next Article