टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Rajasthan: भरतपुर में बीजेपी नेता कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की राजस्थान के भरतपुर जिले में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है।

01:52 PM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की राजस्थान के भरतपुर जिले में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है।

भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की राजस्थान के भरतपुर जिले में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है। रात करीब 10.45 बजे भाजपा नेता जब अपनी कार से घर लौट रहे थे, उनकी कार को एक दर्जन से ज्यादा बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी उसी पल मौत हो गई।
Advertisement
वही, हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है। स्थानीय सूत्रों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कृपाल सिंह के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, जघीना पहले भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता थे। वह इस समय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत थे।
पुलिस कर रही मामले की जांच 
इसी के साथ सूचना मिलने पर कृपाल सिंह के दोस्त व परिजन मौके पर पहुंचे और आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सांसद रंजीता कोली और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मीणा के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
Advertisement
Next Article