टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान : दिल्ली के जंगल में मिले दो बच्चों के शव, भिवाड़ी से अगवा किए थे तीन भाई

राजस्थान से एक चौंका देने वाली खबर मिली है। अलवर जिले में रहने वाले तीन सगे भाइयों में से दो की लाश दिल्ली के महरौली जंगल से मिली है।

05:03 PM Oct 18, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान से एक चौंका देने वाली खबर मिली है। अलवर जिले में रहने वाले तीन सगे भाइयों में से दो की लाश दिल्ली के महरौली जंगल से मिली है।

राजस्थान से एक चौंका देने वाली खबर मिली है।अलवर जिले में रहने वाले तीन सगे भाइयों में से दो की लाश दिल्ली के महरौली जंगल से मिली है। राजस्थान और दिल्ली की दोनों ही पुलिस जांच में लगी हुई है।  
Advertisement
बता दे कि संयुक्त टीम सर्च टीम ने ऑपरेशन में किडनैपर्स की निशानदेही पर शव बरामद किए है। तीसरे बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने किडनैपर्स से पूछताछ कि तो पुलिस ने बताया उन्होंने तीन बच्चों की हत्या कर दी थी।15 अक्टूबर को अलवर जिले के भिवाड़ी शहर से अगवा किए गए तीन में से दो नाबालिग भाइयों की दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीसरा लड़का लगभग 7 साल का है।जो दिल्ली में क्राइम सीन के पास मिला है। उसके बाद उसे स्टेशन ले जाया गया।वह अपने नाम और अपने पिता के नाम के अलावा अपने बारे में कुछ भी नहीं बता सका। फिलहाल वह लाजपत नगर में चिल्ड्रन होम है।
पुलिस ने आगे बताया कि यूपी के रहने वाले ज्ञान‍सिंह अलवर जिले के भिवाड़ी में लेबर कॉलोनी में तीन महीने पहले ही आये थे।वे यहां किराए के मकान अपनी पत्‍नी उर्मिला और छह बच्‍चों के साथ रह रहे थे। शनिवार दोपहर 11 बजे पति-पत्नी घर वापस आए तो देखा कि तीन बच्चे अमन, विपिन और शिवा घर में नहीं थे।आरोपी बच्चों को दिल्ली ले गए और आठ लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए सोमवार को ज्ञान सिंह को पहन किया गया था।लेकिन जब पीड़ित रोने लगे तो उन्होंने बच्चों की हत्या कर दी और इसके बाद शव को यमुना के पास फेंक दिया।  
Advertisement
Next Article