W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan By Election: राजस्थान की जनता भाजपा को चुनेगी, कांग्रेस ने देश के साथ किया अन्याय: मदन दिलावर

राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है।

07:47 AM Nov 08, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है।

rajasthan by election  राजस्थान की जनता भाजपा को चुनेगी  कांग्रेस ने देश के साथ किया अन्याय  मदन दिलावर

Rajasthan: राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। 13 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए अब कम समय बचा है, ऐसे में सियासी पारा बढ़ गई है। इस बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर देश के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अलवर के रामगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते। कांग्रेस उन लोगों का समर्थन करती है जो देश के साथ अन्याय करते हैं।

Advertisement

मदन दिलावर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Advertisement

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, राज्य के लोग उन लोगों को वोट नहीं देना चाहते हैं जो राम मंदिर का विरोध करते हैं। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस लागू करने का कांग्रेस का समर्थन करना यह दिखाता है कि वह आतंकवादियों का पक्ष ले रही है। धारा 370 के कारण से अब तक 41 हजार नागरिक और सैनिक आतंकवाद का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर हमारे सैनिक सतर्क रहते हैं। कांग्रेस ने कभी सैनिकों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों को ब्लड प्रूफ हेलमेट और बुलेट प्रूफ जैकेट्स प्रदान किए है, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

सभी 7 सीटों पर BJP की होगी जीत

शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि राजस्थान सभी सात सीटों के होने वाले उपचुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, महिलाएं और दिव्यांगों के अधिकारों का विरोध करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री के कत्लेआम वाले विवाद बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ये काम रहा है। 1984 में सिखों का कत्लेआम किया। हजारों लोगों की हत्या के संबंध में कांग्रेस के नेता जेल में भी हैं। जम्मू-कश्मीर विशेष रूप से घाटी में 41 हजार से ज्यादा सैनिका और आम नागरिक आतंकवाद का शिकार हो चुके हैं।

13 नवंबर को होंगे मतदान

राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और अलवर की रामगढ़ सीट पर वोटिंग होगी। 2023 के विधानसभा चुनाव के 11 महीने बाद ही इन सीटों पर फिर से चुनाव होंगे।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×