राजस्थान CM अशोक गहलोत ने पत्रकार एवं पूर्व सांसद चोपड़ा के निधन पर जताया शोक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब केसरी, दिल्ली के मुख्य संपादक और करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया। वह 63 साल के थे।
02:25 PM Jan 18, 2020 IST | Shera Rajput
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब केसरी, दिल्ली के मुख्य संपादक और करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया। वह 63 साल के थे।
Advertisement
गहलोत ने ट्वीट किया कि चोपड़ा एक संपादक, सामाजिक कार्यकर्ता व सांसद के रूप में अपने अच्छे काम के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
उन्होंने चोपड़ा के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
Advertisement