टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान : पुरानी पेंशन योजना पर बोले CM गहलोत, अन्य राज्य सरकारें भी लागू करने की बना रही हैं रणनीति

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए लागू की गई पुरानी पेंशन योजना के बाद अब कई राज्य सरकारें भी इसे लागू करने की योजना बना रही है।

10:11 AM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए लागू की गई पुरानी पेंशन योजना के बाद अब कई राज्य सरकारें भी इसे लागू करने की योजना बना रही है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए लागू की गई पुरानी पेंशन योजना के बाद अब कई राज्य सरकारें भी इसे लागू करने की योजना बना रही है। सीएम गहलोत ने गुरूवार को हरीशचंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान में लोक सेवा दिवस-2022 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की। इसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। राजस्थान के बाद अब कई राज्य सरकारें भी इसे लागू करने की योजना बना रही है। कई राज्यों से अधिकारी जानकारी लेने के लिए राजस्थान में आ रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं लागू की गई है : सीएम गहलोत
सीएम गहलोत ने संवेदनशील और पारदर्शी सरकार बनाने में राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी की अहम भूमिका बताते हुए कहा कि, राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी बहुत व्यवहार कुशल, संस्कार और संस्कृति को निभाने वाली है। इसलिए ब्यूरोक्रेसी की तारीफ भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, सभी अधिकारियों को श्रेय देता हूं जिनके अथक प्रयासों से बजट घोषणाएं धरातल पर उतरने लगी है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेशवासियों को उनका पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं लागू की गई है, उनका लाभ प्रदेश की हर गांव-ढाणी तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी प्रयास करें।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पुराने गीतों की तारीफ की
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समारोह में दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, अभिनेता-अभिनेत्री और रंगमंच कलाकारों का सम्मान करता हूं, जो कि एक कलाकार के रूप में विभिन्न किरदार निभाते है। ऐसे कलाकारों का हर मंच पर सम्मान होना चाहिए। उन्होंने पुराने गीतों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे वक्त के गाने आज भी अच्छे लगते है।

Advertisement
Next Article