Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने पार्टी में बाकी संगठनात्मक नियुक्तियां जल्द होने का दिया संकेत

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि पार्टी के राज्य संगठन में बाकी नियुक्तियां जल्द ही कर दी जाएंगी।

07:17 PM Dec 30, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि पार्टी के राज्य संगठन में बाकी नियुक्तियां जल्द ही कर दी जाएंगी।

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि पार्टी के राज्य संगठन में बाकी नियुक्तियां जल्द ही कर दी जाएंगी।रंधावा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि स्थानीय नेताओं के साथ संगठन के बारे में उन्होंने चर्चा की है और फिलहाल उनका जोर पार्टी संगठन बनाने पर है।उन्होंने कहा, ‘अभी तो मैंने संगठन के बारे में बात की है…पहले जिला, ब्लॉक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन बनेगा।’ 
Advertisement
उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही सूची आएगी..आप एक दो दिन में ही सूची देख लीजिएगा।इसके साथ ही रंधावा ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की टिकट को लेकर किसी से बात नहीं कर रहे हैं न ही अभी कोई टिकट दी जानी है।राज्य में कांग्रेस संगठन में जिला एवं प्रखंड स्तर पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जानी हैं।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच कथित तनातनी के सवाल पर रंधावा ने कहा, ‘ विवाद को हम खत्म करेंगे, यह मेरा काम है।’ उन्होंने कहा कि वह किसी फाइव स्टार में नहीं बैठे हैं, वह लोगों के बीच बैठे हैं।
उल्लेखनीय है कि पार्टी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद रंधावा पिछले दो दिन से यहां पार्टी के मंत्रियों, विधायकों व विधानसभा का चुनाव लड़ चुके लोगों से चर्चा कर रहे हैं।इसी क्रम में रंधावा ने शुक्रवार को यहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी से मुलाकात की।जोशी ने ट्वीट किया, ‘आज जयपुर निवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी से मुलाकात की व विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।’
Advertisement
Next Article