Rajasthan: गहलोत बोले- देश में चुनाव के नाम पर हो रहा जातियों का ध्रुवीकरण, पनप रही है अलग विचारधारा?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में करौली जैसी घटनाओं के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि धर्म और जाति के नाम पर ध्रुवीकरण होने से देश में जगह जगह तनाव हो रहा है।
04:58 PM Apr 03, 2022 IST | Desk Team
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में करौली जैसी घटनाओं के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि धर्म और जाति के नाम पर ध्रुवीकरण होने से देश में जगह जगह तनाव हो रहा है।
Advertisement
जाति और धर्म के नाम पर जगह जगह ध्रुवीकरण हो रहा
अशोक गहलोत ने आज यहां मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजग सरकार आने के बाद देश में तनाव का माहौल बन गया है। प्रधानमंत्री को अपील करनी चाहिए कि जाति और धर्म के नाम पर जगह जगह ध्रुवीकरण हो रहा है। वह उचित नहीं है और देश हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण देश में जगह जगह तनाव हो रहा है और दुर्भाज्ञ से करौली की घटना सामने है।उन्होंने कहा कि छोटी सी बात को लेकर झगड़ होने पर उस विवाद को भी जाति-धर्म से जोड़कर मुद्दा बना लिया जाता है।
मुख्यमंत्री बोले- करौली में जिस तरह की घटना हुई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा ‘ मेरा मानना है कि जिस प्रदेश में शांति भाईचारा, सछ्वाव रहता है, वहीं विकास का माहौल बनता है। आज महंगाई, बेरोजगारी बड़ चुनौतियां हैं, युवाओं में छटपटाहट है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि करौली में जिस तरह की घटना हुई है, उन्होंने सुबह ही पुलिस महानिदेशक से बात की है और उनसे कहा है कि जिन्होंने भी यह हरकत की है। इसके पीछे कौन ताकतें थीं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वे कोई कौम और धर्म के लोग हों,उन्हें यह संदेश जाना चाहिए कि राजस्थान में कानून का शासन है। वह कायम रहेगा।
गहलोत ने योगी पर कसा तंज
श्री गहलोत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को भी आड़ हाथों लेते हुए कहा कि केवल पर्सेप्शन पैदा करके राजनीति करते हैं। जैसे अभी चुनाव पर किया गया। वहां पर बुलडोजर ही चुनाव चिह्न ही बना लिया गया। उन्होंने कहा कि फेक एनकाउंटर हुए। उसे ही इस रूप में बता दिया गया जैसे वहां के मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ एक्शन लिया हो। फेक एनकाउंटर करना बहुत आसान है, लेकिन कानून का शासन होगा तभी देश चलेगा और न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि फेक एनकाउंटर में तो निर्दोष लोग भी मर सकते हैं। कानून का शासन स्थपित रहेगा तभी देश चलेगा।
Advertisement