For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान: अंधेरी रात में बुजुर्ग को बदमशों ने लाठियों से मारा-पीटा, नाक-कान काट ले गए साथ

बदमशों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति को जमकर पीटा और उसके नाक-कान काट दिए थे, जिससे वो लहूलुहान हो गया।

11:21 AM Sep 15, 2022 IST | Desk Team

बदमशों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति को जमकर पीटा और उसके नाक-कान काट दिए थे, जिससे वो लहूलुहान हो गया।

राजस्थान  अंधेरी रात में बुजुर्ग को बदमशों ने लाठियों से मारा पीटा  नाक कान काट ले गए साथ
बदमशों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति को जमकर पीटा और उसके नाक-कान काट दिए थे, जिससे वो लहूलुहान हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर है। मामला राजस्थान का है।
Advertisement
 इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ़ देखा जा सकता है की कुछ बदमाश बाइक से आए और धारधार हथियार से बुजुर्ग पर हमला किया। पहले बदमाशों ने बुजुर्ग का नाक – कान काटा था। फिर उसके हाथ-पांव तोड़ दिए।  बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच 
वही, इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल हुए व्यक्ति का नाम सुखाराम विश्नोई है। वो रात के समय घर आ रहे थे, तब उनपर हमला हुआ था। कहा जा रहा कि  बेटी की शादी तोड़ने से नाराज समधी पक्ष के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
Advertisement
पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक़ बुजुर्ग की बेटी की 5-7 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन अनबन के चलते शादी टूट गई। जिसके बाद से बुजुर्ग ने अपनी बेटी की शादी कहीं और कर दी।  जिस वजह से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी और इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×