टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Rajasthan News: भाजपा ने मंत्री की कथित वीडियो क्लिप को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, जानें पूरा मामला

भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप को लेकर बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा है और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

08:57 PM Dec 07, 2022 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप को लेकर बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा है और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप को लेकर बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा है और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की है। भाजपा ने दावा किया कि यह वीडियो राज्य के मंत्री सालेह मोहम्मद से जुड़ा है।सोशल मीडिया पर वायरल यह क्लिप वीडियो चैट की लगती है जिसमें एक महिला सिर्फ अंत:वस्त्र पहने है। वीडियो की आवाज सुनाई नहीं देती। 
Advertisement
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी भाजपा ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।भारतीय जनता पाटी की राजस्थान इकाई ने इस बारे में ट्वीट कर कहा है, ‘‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, ये कोई पहला मौका नहीं है जब आपके मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। क्या आप मंत्री सालेह मोहम्मद को बर्खास्त करेंगे या “वोट बैंक” की लालच में छोड़ देंगे?’’
कुछ नहीं कर पाएंगे गहलोत
इस मामले पर टिप्पणी के लिए मंत्री सालेह से प्रयास करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका।भाजपा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘सालेह मोहम्मद मुस्लिम समाज के धर्मगुरु और कैबिनेट मंत्री रह चुके दिवंगत गाजी फकीर का बेटा है। उन्हीं के कहने पर सालेह को मंत्री बनाया गया था। परिवार की पहुँच सोनिया गांधी तक है। अशोक गहलोत कुछ नहीं कर पाएंगे, ऐसा लगता है।
Advertisement
Next Article