टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Rajasthan News : शिक्षा मंत्री कल्ला ने छात्रों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला नेआज विद्यार्थियों से जंक फूड से दूर रहने और संयमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।

03:35 PM Jul 25, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला नेआज विद्यार्थियों से जंक फूड से दूर रहने और संयमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला नेआज विद्यार्थियों से जंक फूड से दूर रहने और संयमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।शिक्षा मंत्री ने आज बीकानेर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुलगंज में दो कक्षों एवं जल मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने विद्यालय के छात्रों से बात की और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। शिक्षा मंत्री ने सलाह दी कि छात्र जंक फूड से दूर रहें तथा संयमित दिनचर्या अपनाएं।
Advertisement
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा छात्रों के हित में बजट घोषणा 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं तथा स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सरकार इसके लिए संकल्पबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा छात्रों के हित में बजट घोषणा 2022 में हजारों माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है। जिले में भी नए स्कूल और इन स्कूलों में आवश्यकता के अनुसार नए संकाय खोले जा रहे हैं।
Advertisement
Next Article