टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Rajasthan: लगभग काबू पा लिया गया है सरिस्का जंगल की आग पर, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि आग पर काबू पा लिया गया हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी हैं। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘प्रशासन ने सरिस्का की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया है एवं अब एक सीमित जगह पर थोड़ी आग बाकी है..

04:28 PM Mar 31, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि आग पर काबू पा लिया गया हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी हैं। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘प्रशासन ने सरिस्का की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया है एवं अब एक सीमित जगह पर थोड़ी आग बाकी है..

राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का के जंगलों में लगी भीषण आग के चलते जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। बड़ी संख्या में जीव-जंतु भी इस आग की चपेट में आ रहे हैं। आग करीब 20 किलोमीटर जंगल में फैल चुकी है और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है, जिसके चलते ग्रामीण भी परेशान है। इस वन क्षेत्र में करीब 27 बाघों  सहित हजारों जीव जंतु निवास करते हैं। 
गहलोत ने ट्वीट किया

Advertisement


जिसपर आज यानी बृहस्पतिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि आग पर काबू पा लिया गया हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी हैं।  गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘प्रशासन ने सरिस्का की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया है एवं अब एक सीमित जगह पर थोड़ी आग बाकी है जिसे भी जल्द बुझा लिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘ सरिस्का जंगल में लगी आग को लेकर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई। मैंने उन्हें आश्वासन दिया था कि आग पर शाम तक या कल सुबह तक काबू पा लिया जाएगा। प्रशासन ने सरिस्का की आग पर मोटे तौर पर नियंत्रण कर लिया है।’’
400 से ज्यादा वनकर्मी व ग्रामीण लगातार इस कार्य में सहयोग कर रहे 
उन्होंने कहा कि सरिस्का के जिस क्षेत्र में आग लगी वह पहाड़ी इलाका है जहां दमकल की गाड़ियां पहुंचने में परेशानी आई थी पर हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल से आग पर काबू पा लिया गया है। 400 से ज्यादा वनकर्मी व ग्रामीण लगातार इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सरिस्का के जंगलों में रविवार शाम को आग लग गई थी जो लगभग 10 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैल गई। आग बुझाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर की मदद ली गई।
Advertisement
Next Article