Rajasthan: कांग्रेस सरकार को घेरते हुए भाजपा बोले- राज्य में बालिकाओं की शिक्षा का बनाया मजाक
राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक वासुदेव देवनानी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने राज्य में बालिका शिक्षा का मजाक बना दिया है।
04:36 PM Apr 21, 2022 IST | Desk Team
राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक वासुदेव देवनानी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने राज्य में बालिका शिक्षा का मजाक बना दिया है।
बालिकाओं को पुरस्कार दिया जाए
अजमेर उत्तर विधायक श्री देवनानी ने आज अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि सरकार गार्गी पुरस्कार की पात्रता बदल कर बालिकाओं के साथ छलावा कर रही है। पहले 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार दिया जाता था और आज 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से नवाजा जायेगा। उन्होंने कहा इससे बच्चियों में हीन भावना पैदा होगी और बहुत सी बच्चियां पुरस्कार से वंचित रह जायेगी।
पेपल लीक की जांच में ईडी के मुताबिक…
जानकारी के मुताबिक उन्होंने रीट पेपर लीक प्रकरण पर कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सब खुलासा हो जायेगा। सभी को उम्मीद है कि ईडी जांच में रीट लीक का सच सामने आयेगा और वास्तविक गुनहगार बेनकाब होंगे। श्री देवनानी ने अजमेर शहर में बिगड़ जलापूर्ति व्यवस्था पर भी रोष जाहिर किया और कहा कि भीषड़ गर्मी शुरु हो चुकी है, इसके बावजूद 85 घंटों में पानी की अनियमित सप्लाई चिंता बढाने वाली है। उन्होंने पानी के मामले जिला क्लकटर अंशदीप से भी मुलाकात कर व्यवस्था सुधारने की बात कही।
Advertisement
Advertisement