देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में आज फिर बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग ने आज पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।इस बीच प्रदेश में तापमान फिर से 40 डिग्री के नीचे आ गया है। जानें मौसम का ताजा हाल।
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी कई जिलों में बादलों का असर बना है। उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन दिन बाद दस जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और अन्य जिलों में तापमान कम हुआ है।
IMD के मुताबिक राजस्थान में श्रीगंगानगर के बाद सर्वाधिक गर्म शहर चूरू और पिलानी रहे। वहां 38.3 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा धौलपुर और अलवर में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जबकि अलवर में 37.8, फलौदी 37.6, कोटा तथा बीकानेर में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजधानी जयपुर में भी तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण आंशिक रूप से गर्मी में थोड़ी नरमी आई है। अगस्त की शुरुआत से मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण प्रदेशभर में मौसमी बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। मौसमी बीमारियां केवल फैल ही नहीं रही हैं बल्कि जानलेवा भी हो रही हैं।