टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Rajasthan: जोधपुर में महिला की निर्मम हत्या, शव के 6 टुकड़े कर 10 फीट जमीन में दफनाया

राजस्थान के जोधपुर जिले के सरदारपुरा थाने में एक दिल दहलाने वाला दर्दनाक मामला सामने आया है।

09:35 AM Oct 30, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

राजस्थान के जोधपुर जिले के सरदारपुरा थाने में एक दिल दहलाने वाला दर्दनाक मामला सामने आया है।

Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर जिले के सरदारपुरा थाने में एक दिल दहलाने वाला दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ब्यूटीशियन की हत्या कर उसके शव के 6 टुकड़े कर 10 फिट गहरे गड्डे में दफनाने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से शव को बाहर निकाल कर मोर्चरी पहुंचाया। फिलहाल, पुलिस संदिग्ध आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisement

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

पुलिस के अनुसार सरदारपुरा प्रथम ए रोड निवासी अनीता (50) पत्नी मनमोहन चौधरी का सरदारपुरा बी रोड पर ब्यूटी पार्लर है। गत 27 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे वह ब्यूटी पार्लर बंद कर बिना बताए निकल गई थी। उसके घर न लौटने पर परिजन ने तलाश की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया था। पति ने 28 अक्टूबर को सरदारपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मोबाइल कॉल डिटेल व अन्य पहलुओं से जांच के आधार पर गंगाणा निवासी गुल मोहम्मद (42) पर संदेह हुआ। पुलिस बुधवार देर शाम उसके घर पहुंची। गुल मोहम्मद घर से गायब था। पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पति के अनीता की हत्या कर शव मकान के पीछे गाड़ने की जानकारी दी।

3 दिन से घर से लापता थी महिला

जानकारी के अनुसार, अनीता चौधरी सरदारपुरा बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वहीं, आरोपी गुलामुद्दीन की भी इसी टावर में दुकान है, जिसके चलते दोनों के बीच जान पहचान हुई। वहीं, 28 अक्टूबर को अनीता घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद 29 अक्टूबर को उसके पति ने सरदारपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article