सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर की खबर सुन हैरान हुए राजीव सेन, रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार
बॉलीवुड गलियारों में इस वक़्त एक ही चर्चे सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर के। कल जिस तरह ये खबर सामने आई कि सुष्मिता सेन ललित मोदी को डेट कर रही है ये सुनकर हर किसी को धक्का लगा। वही मीडिया से बात करते हुए राजीव ने भी इस बारे में हैरानी जताई है।
10:54 AM Jul 15, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड गलियारों में इस वक़्त एक ही चर्चे सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर के। कल जिस तरह ये खबर सामने आई कि सुष्मिता सेन अब रोहमन शॉल को नहीं बल्कि ललित मोदी को डेट कर रही है ये सुनकर हर किसी को धक्का लगा। इस खबर पर विश्वास कर पाना एक्ट्रेस के फैंस के लिए मुश्किल हो गया। वही सिर्फ फैंस ही नहीं एक्ट्रेस की फैमिली भी ये जानकार चौंक गयी है।
Advertisement
यहां तक की सुष्मिता के अफेयर की खबर उनके परिवार को भी नहीं थी, ऐसा उनके भाई राजीव सेन का कहना है। आपको बता दे, बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन मालदीव से छुट्टियां बिताकर लौटी हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही ललित मोदी और सुष्मिता सेन की फोटोज सामने आईं वायरल हो गईं।
ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सुष्मिता सेन के साथ तस्वीरें शेयर कर रिलेशनशिप की जानकारी दी। उनकी ये तस्वीरें हाल के वेकेशन की हैं। साथ ही कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी हैं। कई अनदेखी तस्वीरो में उनके बीच की नजदीकियां साफ नजर आती हैं। इसके साथ ललित मोदी ने कैप्शन में लिखा, ‘परिवार के साथ मालदीव और सारडीनिया के टूर से अभी वापस आया हूं और मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन। जिंदगी की एक नई शुरुआत। ओवर द मून।’
आगे उन्होंने ढेर सारे दिल के इमोजी बनाए। वही मीडिया से बात करते हुए राजीव ने भी इस बारे में हैरानी जताई है। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद भी हैरान हूं। मुझे इस बारे में पता नहीं था। मैं अपनी बहन से बात करूंगा। उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा।’
इन सबके बीच अब इस खबर पर रणवीर सिंह का भी रिएक्शन आया है। रणवीर ने ललित मोदी के पोस्ट पर कमेंट किया है। दरअसल, ललित मोदी की पोस्ट पर रणवीर ने हार्ट इमोजी और नजर ना लगने वाला इमोजी पोस्ट किया है। इसका मतलब दोनों को रणवीर का प्यार मिला है।
Advertisement