For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजेंद्र राठौड़ का गहलोत सरकार पर तंज, कहा- कांग्रेस को राजस्थान के नक्शे से हटा दिया जाएगा

10:04 AM Nov 18, 2023 IST | Yogita Tyagi
राजेंद्र राठौड़ का गहलोत सरकार पर तंज  कहा  कांग्रेस को राजस्थान के नक्शे से हटा दिया जाएगा

राजस्थान के विपक्ष के नेता, राजेंद्र राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अशोक गहलोत सरकार को राजस्थान के नक्शे से हटा दिया जाएगा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार 'भ्रष्टाचार में डूबी है। राजेंद्र राठौड़ ने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार राजस्थान के नक्शे से हट जाएगी, अगर सीएम गहलोत अपनी सीट सुरक्षित कर पाए तो यह बड़ी बात होगी।

  • राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राज्य में गहलोत सरकार को राजस्थान के नक्शे से हटा दिया जाएगा
  • भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार 'भ्रष्टाचार में डूबी है
  • उन्होंने कहा, अगर सीएम गहलोत अपनी सीट सुरक्षित कर पाए तो यह बड़ी बात होगी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को राहुल गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधा

कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग हुई तेज

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान नजदीक आते ही कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राहुल गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार की सभी चार पीढ़ियां OBC के विकास के खिलाफ थीं। नसीराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, इन दिनों राहुल गांधी लगातार OBC समुदायों के बारे में बोल रहे हैं। गांधी परिवार की सभी चार पीढ़ियां, जिनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब खुद राहुल गांधी OBC के विकास के ख़िलाफ़ हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×