राजनाथ सिंह पहुंचे जयपुर, जल्द होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर जयपुर पहुंचे। सिंह के साथ सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय भी जयपुर आए हैं। राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भी चार्टर्ड विमान से उनके साथ पहुंचे हैं।
#WATCH | BJP central observers for Rajasthan, Rajnath Singh, Vinod Tawde and Saroj Pandey along with Union Minister Pralhad Joshi arrive in Jaipur.
They were received by former Rajasthan CM and BJP leader Vasundhara Raje. pic.twitter.com/BB2dxlxAiO
— ANI (@ANI) December 12, 2023
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर नेताओं का स्वागत किया। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक मंगलवार शाम यहां होने जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है।
115 सीटों पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम
राज्य में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जा चुके हैं। 115 सीट पर जीत हासिल कर भाजपा बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।