Raksha Bandhan 2025 Purnima : रक्षाबंधन आज, राखी बांधने का यह समय है सबसे अच्छा समय, देखें यहां
Raksha Bandhan 2025 Purnima : रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, सम्मान, रक्षा और पवित्र बंधन का त्योहार है, जिसे हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दौरान भाई बहन को हमेशा उसकी रक्षा करने की वचन देता है।
Raksha Bandhan 2025 Purnima :रक्षाबंधन पर भद्रा और राहु का साया
आज रक्षाबंधन का पर्व है। ऐसे में हर साल रक्षाबंधन का पावन पर्व सावन या श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व आज शनिवार, 9 अगस्त 2025 को है। रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है। विशेष रूप से भद्राकाल और राहुकाल जैसे अशुभ समय में राखी बांधने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है।
Raksha Bandhan 2025 Purnima : क्या राहुकाल में राखी बांध सकते हैं?

हिंदू धर्म में राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है। हालांकि रक्षाबंधन के त्योहार पर राहुकाल को लेकर कोई सख्त नियम नहीं हैं, लेकिन परंपरा के अनुसार इस समय राखी बांधने से बचना ही उचित माना जाता है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व है, जिसे शुभ मुहूर्त में मनाना अधिक फलदायी होता है। ऐसे में यदि संभव हो तो राहुकाल से बचते हुए ही राखी बांधें, ताकि पर्व का संपूर्ण लाभ और सकारात्मकता प्राप्त हो सके। शुभ समय में किए गए कार्य अधिक मंगलकारी होते हैं।
Raksha Bandhan 2025 Purnima : शुभ मुहूर्त और विशेष योग
रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:47 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। यह कुल 7 घंटे 37 मिनट का विशेष मुहूर्त होगा, जिसमें बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।
Raksha Bandhan 2025 Purnima : शुभ योग और विशेष मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 बजे से 5:02 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:17 बजे से 12:53 बजे तक
सौभाग्य योग सुबह 4:08 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त को तड़के 2:15 बजे तक रहेगा
सर्वार्थ सिद्धि योग 9 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक
इन शुभ योगों में राखी बांधना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है।
Raksha Bandhan 2025 Purnima : कैसे मनाएं राखी का त्योहार?
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है, जिसे प्राचीन समय से मनाया जा रहा है। इस दिन बहन पहले भाई के माथे पर तिलक करती है, उसकी आरती उतारती है, मिठाई खिलाती है और उसकी कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है। भाई भी बहन को उपहार देता है और जीवनभर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है। यह पर्व सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक पवित्र बंधन का उत्सव है, जो भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है और परिवार में प्रेम और एकता को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025 Mistakes: रक्षा बंधन पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकती है…
Raksha Bandhan 2025 Mistakes: रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का खास दिन होता है। यह त्योहार सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्यार, अपनापन और विश्वास को और गहरा करने का एक सुनहरा मौका होता है। इस साल Raksha Bandhan 9 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन घर का माहौल हंसी, यादों और स्नेह से भर जाता है, लेकिन कभी-कभी कुछ छोटी गलतियां रिश्तों में खटास ला सकती हैं। अगर आप इस दिन को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। आगे पढ़ें…