Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राम चरण और डॉग राइम की मैडम तुसाद में ऐतिहासिक एंट्री

मैडम तुसाद में राम चरण और राइम का इतिहास

03:14 AM Apr 27, 2025 IST | Tamanna Choudhary

मैडम तुसाद में राम चरण और राइम का इतिहास

राम चरण और उनके डॉग राइम ने इतिहास रचा है, क्योंकि उनकी मोम की प्रतिमा जल्द ही सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई जाएगी, जो टॉलीवुड के लिए बड़ा सम्मान है।

साउथ के सुपरस्टार राम चरण अब एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। जल्द ही उनकी मोम की प्रतिमा सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई जाएगी। इस प्रतिष्ठित सम्मान के साथ राम चरण टॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में शामिल हो जाएंगे, जिनकी प्रतिमाएँ दुनिया के सबसे प्रसिद्ध वैक्स म्यूजियम में जगह पाई है।

राइम भी बनेगा इतिहास का हिस्सा

सबसे खास बात यह है कि राम चरण के प्यारे पेट डॉग राइम की भी मोम की प्रतिमा उनके साथ स्थापित की जाएगी। यह पहली बार होगा जब किसी भारतीय सेलिब्रिटी के पालतू जानवर को भी मैडम तुसाद में शामिल किया जा रहा है। अब तक सिर्फ ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के कॉर्गी को यह सम्मान मिला था। राइम के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है।

9 मई 2025 को होगा भव्य अनावरण

राम चरण और राइम की मोम प्रतिमाओं का अनावरण कार्यक्रम 9 मई 2025 को होगा। यह समारोह सिंगापुर में स्थानीय समय के अनुसार शाम 6:15 बजे शुरू होगा। इस अनावरण को लेकर राम चरण के फैंस में जबरदस्त उत्साह है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है।

Advertisement

तैयारी में कोई कमी नहीं

मैडम तुसाद द्वारा जारी एक विशेष वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे राम चरण और राइम को स्टूडियो में लाया गया, और कलाकारों ने उनके हावभाव, कद-काठी और रंग-रूप का बारीकी से निरीक्षण कर माप लिया। राइम के फर की बनावट और रंग तक को ध्यान में रखते हुए उसकी प्रतिमा तैयार की गई है।

‘ग्राउंड जीरो’ से लेकर ‘केसरी 2’ तक: जानिए इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया!

भारत के लिए गर्व का क्षण

यह सिर्फ राम चरण के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय सेलेब्रिटीज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह सम्मान मिलना देश की कला और संस्कृति की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है। राम चरण और राइम ने मिलकर यह साबित कर दिया कि भावनात्मक जुड़ाव और टैलेंट को दुनिया भर में सराहा जाता है।

Advertisement
Next Article