W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ram Mandir: रामलला के दर्शन पाने को भक्तों में उत्साह, महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल तक अयोध्या में उमड़े श्रद्धालु

04:45 PM Jan 24, 2024 IST | Yogita Tyagi
ram mandir  रामलला के दर्शन पाने को भक्तों में उत्साह  महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल तक अयोध्या में उमड़े श्रद्धालु
Advertisement

Ram Mandir: महाराष्ट्र से आया दोस्तों का समूह, कोलकाता के तीन सहयोगी और अपने तीन महीने के लंगूर बजरंगबली के साथ ओडिशा से आये संत दंपति उन लोगों में शामिल हैं जो पहली बार अयोध्या आये हैं। इन सभी का एक ही लक्ष्य था- जनता के लिए राम मंदिर को खोले जाने के बाद पहले ही दिन रामलला के दर्शन करना। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भव्य मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह आम लोगों के लिए खोल दिये गये।

  • राम मंदिर में दर्शन करने देशभर से लोग अयोध्या आ रहे हैं
  • प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के कपाट आम लोगों के लिए खोले गए
  • लोगों का एक ही लक्ष्य मंदिर खोले जाने पर पहले दिन रामलला के दर्शन करना।
  • लोगों ने राम मंदिर को देखना बताया अपना सपना

जनता बोली राम मंदिर देखना सपना

राम मंदिर और जय श्री राम लिखी विशेष कमीज पहने पलाश थांगे और उनके दोस्त मयूर भोर महाराष्ट्र के एक अन्य दोस्त के साथ सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। थांगे ने बताया, हम अहमदनगर से आये हैं और अयोध्या की यह हमारी पहली यात्रा है। राम मंदिर को देखना मेरा सपना था और हम दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन भीड़ बहुत अधिक है। भोर ने कहा, हमारे शहर में भगवान हनुमान का बेहद पुराना एक मंदिर है। अयोध्या आना हमारे के लिए एक आशीर्वाद है। छत्तीसगढ़ के सुरेश कुमार और उनके दोस्त भी यहां पहली बार आये हैं। उन्होंने कहा कि वे दर्शन करने के लिए काफी उत्सुक हैं। मुख्य प्रवेश द्वार पर कतार में खड़े सुरेश ने कहा, हम दुर्ग से आए हैं। हम पहले कानपुर तक ट्रेन से आये और फिर वहां से लखनऊ बस से पहुंचे। लखनऊ से दूसरी बस से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचे।

लंगूर के साथ यहां पहुंच रहे लोग

ओडिशा के 70 वर्षीय चतुर सागर अपनी पत्नी हीरावती सागर और एक खास लंगूर के साथ यहां पहुंचे हैं। हीरावती ने कहा, लंगूर की उम्र सिर्फ तीन महीना है और इसका नाम बजरंगबली है। हम मथुरा में दर्शन करने के बाद अयोध्या आए हैं। अगर हम यहां मर भी जाएं, तो भी हमें कोई अफसोस नहीं होगा। संत चतुर ने कहा, अयोध्या प्रभु श्रीराम की नगरी है, हम उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। अयोध्या की सड़कों पर मेला जैसा नजारा है, क्योंकि यहां जगह-जगह भंडारे आयोजित किये जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×