'मुस्लिम महिलाएं 25-25 बच्चे पैदा..पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान', रामभद्राचार्य के बयान पर मचा बवाल
Rambhadracharya Statement: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रामकथा चल रही थी। जहां जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य पहुंचे थे। कथापाठ के दौरान उन्होंने एक बयान दिया। जिसकों लेकर सियासी गलियारों में बवाल मचना शुरू है। उन्होंने इस्लाम धर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुस्लिम धर्म में महिलाओं की दुर्गति होती है। बताते चले कि मेरठ में 8 सितंबर 2025 से रामकथा चल रही है। इसी दौरान रामभद्राचार्य का कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि स्वामी ने इस्लाम को लेकर और क्या-क्या कहा हैं?
अन्य धर्मों में पत्नी को बोलते है बेबी

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कथा कहने के दौरान महिलाओं और शिक्षाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी कहा जाता है, जबकि अन्य धर्मों में उन्हें बेबी या बीवी बोला जाता है। रामभद्राचार्य ने इस्लाम पर बात करते हुए कहा कि इस्लाम में महिलाओं के साथ दुर्गति होती है। इस धर्म में एक महिला 25-25 बच्चे पैदा करती है। और बूढ़े होने पर उन्हें तीन बार तलाक तलाक तलाक कह कर छोड़ दिया जाता हैं। इस धर्म में 'यूज एंड थ्रो' जैसी बातें देखने को मिलती हैं। उन्होंने दावा किया कि हिंदू धर्म में मां को पिता से बड़ा दर्जा दिया जाता है।
Rambhadracharya News: जगद्गुरु ने कहा कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को न भेजे

स्वामी जी ने कथा कहने के दौरान कहा कि ज्यादा बच्चा जो पैदा करते हैं उन्हें नरक मिलती है। दो से तीन बच्चें हों। भले तीनों बेटियां ही हों। जो संताने हैं। उन्हें संस्कारी बनायें। बच्चों की शिक्षा पर स्वामी जी ने कहा कि आप अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में न भेजें, मदरसे में न भेजें, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक आदर्शों से जोड़ने के लिए सरस्वती स्कूल में पढ़ाएं।
Mini Pakistan Controversy: स्वामी जी ने यूपी को क्यों बताया छोटा पाकिस्तान?

स्वामी जी ने कथा के दौरान पश्चमी उत्तर प्रदेश को 'मिनी पाकिस्तान' बताया। उन्होंने ऐसा कहते हुए हिन्दुओं से मुखर होने की अपील की थी। उनके इस बयान को लेकर खूब विवाद हुआ। सपा के पूर्व सांसद हसन ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने इसे न सिर्फ मुसलमानों बल्कि पूरे वेस्टर्न यूपी का अपमान बताया था। स्वामी जी ने कहा था कि आज हिंदुओ पर बहुत संकट है। अपने ही देश में हिंदू धर्म को उतना न्याय नहीं मिल पा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आकर ऐसा लग रहा है जैसे यह मिनी पाकिस्तान हो।
ये भी पढ़ें:ITR भरने का आज आखिरी दिन, इन गलतियों को करने से बचें नहीं तो आ जाएगा Notice!

Join Channel