Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ranchi: दो गुटों की झड़प में घायल युवक की मौत, तनावपूर्ण स्थिति

दो गुटों की झड़प में युवक की मौत से रांची में तनाव, पुलिस तैनात

12:23 PM Mar 16, 2025 IST | Syndication

दो गुटों की झड़प में युवक की मौत से रांची में तनाव, पुलिस तैनात

रांची शहर के नामकुम थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मृतक युवक का नाम सोनू मुंडा था और उसके शव के साथ रविवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए हैं। लोगों ने रांची-पुरुलिया रोड को नामकुम की जोरार बस्ती के पास जाम कर दिया है जिसके चलते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।

पुलिस-प्रशासन के अफसर आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे हैं। नामकुम स्टेशन के पास के लोगों और जोरार बस्ती के युवकों के बीच शुक्रवार को मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। युवकों के बीच उस दिन हल्की मारपीट भी हुई थी।

शनिवार को होली के दिन दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 15 अन्य लोग भी इस झड़प में जख्मी हो गए। इनमें से एक जोरार बस्ती निवासी मोनू मुंडा की मौत इलाज के दौरान हो गई। कई घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

PM मोदी देखें ‘छावा’, साबित करें गोलवलकर गलत थे: Sanjay Raut

रविवार को मोनू का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया तो बड़ी संख्या में लोग शव लेकर सड़क पर उतर आए। इस बीच पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के आदेश पर इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जोरार बस्ती के लोग इस घटना के लिए स्टेशन के बाहर अतिक्रमण कर खटाल और होटल चलाने वालों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पुलिस ने रविवार को अवैध रूप से निर्मित कई खटालों और होटलों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article