For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रणवीर सिंह ने खुद को और विक्की कौशल को बताया एक जैसा, कहा- Katrina-Deepika औकात से बाहर..

इसी दौरान रणवीर सिंह ने अवॉर्ड नाइट में अपनी शादी पर ऐसा जोक मारा जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो गए। सबसे मजेदार बात यह है कि रणवीर ने अपने जोक में विक्की कौशल को भी शामिल कर लिया।

10:04 AM Sep 01, 2022 IST | Desk Team

इसी दौरान रणवीर सिंह ने अवॉर्ड नाइट में अपनी शादी पर ऐसा जोक मारा जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो गए। सबसे मजेदार बात यह है कि रणवीर ने अपने जोक में विक्की कौशल को भी शामिल कर लिया।

रणवीर सिंह ने खुद को और विक्की कौशल को बताया एक जैसा  कहा  katrina deepika औकात से बाहर

बॉलीवुड एक्टर
रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों
में बने हुए है। पहले एक्टर की न्यूड फोटोशूट टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ था। अब एक्टर
का फिल्मफेयर अवार्ड्स समारोह में बोला गया एक जोक खूब चर्चे में है। बता दें कि
रणवीर ने इस अवार्ड शो को होस्ट किया। इसी दौरान रणवीर सिंह ने अवॉर्ड नाइट में
अपनी शादी पर ऐसा जोक मारा जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो गए।
सबसे मजेदार बात यह है कि रणवीर ने अपने जोक में विक्की कौशल को भी शामिल कर लिया।

रणवीर सिंह अपनी
जबरदस्त एनर्जी, एक्टिंग और
अतरंगी फैशन सेंस को लेकर जाने जाते हैं। हाल ही में उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड शो
को होस्ट करते देखा गया, जहां उन्होंने हर
किसी को खूब एंटरटेन किया। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर ने भी फिल्मफेयर
अवॉर्ड्स2022 को अपने अंदाज
में होस्ट किया।

67th Filmfare Awards 2022 - Bollywood Film Awards Show Live Updates |  Filmfare

शो में रणवीर
सिंह ने अपनी लवलाइफ के साथ-साथ विक्की कौशल की लवलाइफ पर बात भी की। रणवीर सिंह
ने विक्की का जिक्र करते हुए कहा, ‘हम दोनों अपने
फेयरीटेल में जी रहे हैं। लोग हमें बोलते थे, वो हमारी औकात से बाहर हैं।‘ बता दें कि रणवीर यहां दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को
लेकर बात कर रहे हैं। एक्टर का यह बयान इस समय चर्चा में बना हुआ है।

सिर्फ इतना ही
नहीं रणवीर ने खुद को और विक्की कौशल को एक जैसा ही बताया। रणवीर सिंह ने शो में अपनी
बात आगे रखते हुए कहा कि वह और विक्की कौशल एक जैसे हैं। उनके मुताबिक, ‘विक्की और मैं दोनों ही मामाज बॉय हैं। हम दोनों ही करण जौहर की फिल्म तख्त
में भाई बनने वाले थे। आखिरकार हम दोनों ही डॉर्क और हैंडसम हैं।

Team DP Malaysia (@TeamDeepikaMY_) / Twitter

बता दें कि
फिल्मफेयर अवार्ड्स फंक्शन मुंबई में आयोजित हुआ। इस दौरान बॉलीवुड के लगभग सभी
सेलिब्रिटी नजर आए। शो में विक्की कौशल की फिल्म सरदार ऊधम सिंह को बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स चॉयस) अवार्ड मिला।
वहीं, रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×