Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एक्टर रणवीर सिंह के ट्वीट पर भड़के ब्रॉक लेसनर के वकील, दी कॉपी राइट की धमकी

अब इस ट्वीट से रणवीर सिंह की ख़ुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है पर WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर के लॉयर पॉल हेमैन ने जैसे ही इस ट्वीट का जवाब दिया, ये ट्वीट जबरदस्त वायरल हो गया है।

12:13 PM Jun 20, 2019 IST | Ujjwal Jain

अब इस ट्वीट से रणवीर सिंह की ख़ुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है पर WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर के लॉयर पॉल हेमैन ने जैसे ही इस ट्वीट का जवाब दिया, ये ट्वीट जबरदस्त वायरल हो गया है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों 16 जून को भारत और पकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड कप मुकाबले का जमकर लुत्फ़ उठाया और उनके मस्ती भरे वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। रणवीर सिंह ने मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में भी शिरकत की और लाइव कमेंट्री भी की। 
Advertisement
मैच के बाद रणवीर सिंह ने हार्दिक पांड्या के साथ एक तस्वीर शेयर की और इस  तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन लिखा  “Eat. Sleep. Dominate. Repeat. The name is Hardik. Hardik Pandya.” यानि खाओ, सो, जीतेा और दोहराओ। 
अब इस ट्वीट से रणवीर सिंह की ख़ुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है पर WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर के लॉयर पॉल हेमैन ने जैसे ही इस ट्वीट का जवाब दिया, ये ट्वीट जबरदस्त वायरल हो गया है। 
पॉल हेमैन  ने रणवीर से ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा- क्या तुम मजाक कर रहे हो? “It’s Eat Sleep CONQUER Repeat.” पॉल ने अपने ट्वीट में इशारा किया की ये टैग लाइन ब्रॉक लेसनर का मशहूर डायलॉग से चोरी किया गया है।

 
पॉल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ” कॉपीराइट , तुम्हारा शालीन वकील और ब्रॉक लेसनर.”  आपको बता दें दरअसल Eat Sleep CONQUER Repeat मशहूर WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर का मशहूर डाइलॉग है और उनका डाइलॉग ब्रॉक का ये कैचफ्रेस कॉपीराइटेड है। 
पॉल ने ये भी लिखा की उन्हें लगता है कि रणवीर ने जान बूझकर उसका यूज किया है। वहीँ रणवीर सिंह के फैंस का कहना है की ये मशहूर डायलॉग है तो हो सकता है रणवीर ने कहीं सुना होगा। इसमें कॉपीराइट जैसे कोई बात नहीं है। 
अब ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल रणवीर सिंह पर कॉपीराइट का केस करते है या नहीं ये तो समय ही बताएगा पर अब तक तो उन्होंने रणवीर से किसी भी लीगल वे में संपर्क नहीं किया गया है। 

फैट से फिट होने की जंग पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया शानदार पोस्ट, ये था मलाइका का रिएक्शन

Advertisement
Next Article