For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रणवीर सिंह ने भरी महफिल में अचानक वाइफ दीपिका पादुकोण को किया किस, खूब बजीं सीटियां-तालियां

इंडस्ट्री के पावर हाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह का एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहता है। बीती रात जब वह फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंचे तो उन्हें फिर एक बार दीपिका पादुकोण के साथ स्पॉट किया। जहां दोनों को साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

11:23 AM Aug 31, 2022 IST | Desk Team

इंडस्ट्री के पावर हाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह का एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहता है। बीती रात जब वह फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंचे तो उन्हें फिर एक बार दीपिका पादुकोण के साथ स्पॉट किया। जहां दोनों को साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

रणवीर सिंह ने भरी महफिल में अचानक वाइफ दीपिका पादुकोण को किया किस  खूब बजीं सीटियां तालियां

दीपिका पादुकोण और
रणवीर सिंह बी टाउन के पावर कपल कहे जाते हैं। रणवीर सिंह अपनी वाइफ दीपिका पर प्यार
लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों एक दूसरे के
लिए अपना प्यार जाहिर करते दिखते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है,
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का किस करते हुए वीडियो बड़ी तेजी से
वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर दीपवीर काफी खुश हो गए है और वीडियो को काफी
पसंद भी कर रहे हैं।

दरअसल, बीती रात ये
कपल फिल्मफेयर अवॉर्ड में
शिरकत करने पहुंचा था। जहां रणवीर सिंह ने फिल्म 83में अपने
प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का पुरस्कार जीता। यह फिल्म साल 1983 में
भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित विश्व कप जीत पर आधारित है, फिल्म में रणवीर ने
महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आए थे।

बता दे कि रणवीर सिंह को फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने हाथों से बेस्ट एक्टर का
अवॉर्ड दिया था। मगर अवॉर्ड लेने के बाद एक्टर तुंरत अपनी वाइफ दीपिका को स्टेज पर
लेने के लिए वापस स्टेज से नीचे उतर गए। जिसके बाद वह बड़े ही फिल्मी अंदाज में
दीपिका को लेकर वापस स्टेज पर आए। उनका ये अंदाज वहां मौजूद हर शख्स को काफी पसंद
आया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ
पकड़कर दौड़ते हुए स्टेज तक आए और फिर उन्होंने दीपिका को करण जौहर के पास छोड़
दिया। इसके बाद दीपिका और करण जौहर ने एक दूसरे को हग किया। दोनों जब अलग हुए तो
रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका से गले मिले और उन्हें किस किया। ये मोमेंट हर फैन
के लिए बहुत खूबसूरत रहा।

अवॉर्ड नाइट में रणवीर सिंह ने वेलवेट रेड कलर का कोट पैंट पहन रखा था और अपने
बालों को पोनी स्टाइल में पीछे की तरफ बांधा हुआ था जबकि दीपिका पादुकोण ब्लू जींस
और लॉन्ग शर्ट में नजर आईं। दोनों का स्टाइल और अंदाज फैंस को हमेशा ही बहुत अच्छा
लगता है। दीपवीर के फैंस रणवीर और दीपिका के बीच की इस केमिस्ट्री को खूब पसंद
करते है।

र्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘सर्कस‘ में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में
बनी ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण
जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दिखेंगी। इसके अलावा दीपिका के पास ऋतिक
की फाइटर और प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×