सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, जोया अख्तर से मिली ये नसीहत !
अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस शर्टलेस तस्वीर में रणवीर अपनी टोंड बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं।
09:00 AM Aug 03, 2019 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर साथी कलाकारों के साथ मस्ती मजाक करने में कभी पीछे नहीं रहते लेकिन कभी कभी इसके साथ भी सेलिब्रिटीज मस्ती कर जाते है। इस बार रणवीर सिंह की टांग खींची है जोया अख्तर ने, जो मशहूर निर्माता निर्देशक है।
Advertisement
Advertisement

Advertisement
अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस शर्टलेस तस्वीर में रणवीर अपनी टोंड बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट करने के चलते काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा, “जब तुम कार्ब्स खा रहे हो और मैं तुम्हें देख रहा हूं।”

इस पर रणवीर का टांग खींचने के लिए जोया ने एक स्माइलिंग ईमोजी के साथ कमेंट किया, “बिहेव।” जोया का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जोया के साथ-साथ डिनो मोरिया ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “स्वीट पोटैटो बॉस। लवली। लुकिंग फुल एंड फाइनल।”रणवीर की इस तस्वीर को बीस लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है।
फिलहाल रणवीर अपनी आगामी फिल्म ’83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के ऐतिहासिक जीत के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका को निभाते नजर आएंगे जो उस वक्त टीम के कप्तान थे। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।


Join Channel