टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ग्लोबल आइकन दीपिका पादुकोण को पति रणवीर सिंह ने कहा घरेलू, जानिए इसके पीछे की खास वजह

रणवीर सिंह ने दीपिका को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा। एक्टर ने कहा कि हम अपना घर बना रहे हैं! शादी के बाद मैं उनके घर चला गया, अब लगभग चार साल हो गए हैं। लेकिन एक साथ यह हमारा पहला घर है क्योंकि वो बहुत घरेलू हैं।

04:33 PM Dec 07, 2022 IST | Desk Team

रणवीर सिंह ने दीपिका को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा। एक्टर ने कहा कि हम अपना घर बना रहे हैं! शादी के बाद मैं उनके घर चला गया, अब लगभग चार साल हो गए हैं। लेकिन एक साथ यह हमारा पहला घर है क्योंकि वो बहुत घरेलू हैं।

बॉलीवुड की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हर फिल्म में दर्शकों को अपनी परफॉर्मेंस से इंप्रेस कर देती हैं। दीपिका अपने लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर अदाकारा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वैसे इस बार दीपिका को लेकर एक ऐसी बात सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस की हैरानी से आंखे खुल जाएंगी। दीपिका से जुड़ी इस चीज का खुलासा खुद एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह ने किया है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है और यह कपल भी एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है। खासतौर पर रणवीर तो कभी भी अपनी वाइफ के लिए अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी वाइफ दीपिका के नेचर के बारे में एक दिलचस्प खुलासा करते हुए उन्हें घरेलू बताया।
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए अपनी वाइफ और बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के नेचर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि “दीपिका और मैंने अभी-अभी एक साथ अपना पहला घर खरीदा है, हम अपना घर बना रहे हैं! शादी के बाद मैं उनके घर चला गया, अब लगभग चार साल हो गए हैं। लेकिन एक साथ यह हमारा पहला घर है क्योंकि वह खुद से जुड़ी चीजों में बहुत व्यस्त रहती हैं, उसी तरह मैं भी हूं और वह बहुत घरेलू हैं।”
इतना ही नहीं रणवीर ने आगे कहा, “हम ज्यादा बाहर नहीं जाते हैं, हम अपने घर पर ही एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए मैंने और दीपिका ने जो घर खरीदा है वो शहर से कुछ घंटों की दूरी पर है। वहां शांति और एंकात है जो हमारे लिए एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए परफेक्ट जगह है।”
इस दौरान रणवीर ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें दीपिका में सबसे ज्यादा क्या पसंद है। इस पर बताते हुए बाजीराव एक्टर ने कहा, “दीपिका ने अपने नए घर को अपने हाथों से सजाया है और वो उसे लेकर काफी प्राउड भी हैं। मुझे उसमें बच्चें जैसी एक्साइटमेंट देखना बहुत पसंद है और मैं उसे वैसे ही रहने के लिए बोलता हूं। वो एक क्लोजस्ड इंटीरियर डेकोरेटर है। मैं उन्हें हमेशा कहता हूं कि वो एकदम डॉल हाउस की छोटी सी लड़की हैं जिन्हें होममेकर बनना पसंद है।”
Advertisement
Advertisement
Next Article