टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तलाकशुदा महिला के साथ बलात्कार

NULL

02:17 PM Jan 11, 2018 IST | Desk Team

NULL

फरीदाबाद: एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर मेवात निवासी उसके एक परिचित ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद आरोपी आए दिन उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। महिला जब गर्भवती हो गई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एक गांव में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है।

जिसके बाद वह यहां अपने मायके में रह रही है। गुजारे के लिए वह गुरुग्राम स्थित एक मसाज पार्लर में नौकरी करती है। इस दौरान महिला की मेवात निवासी तौफिक से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि तौफिक एक दिन उसके घर पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी महिला के घर पर रहने लगा।

इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे महिला गर्भवती हो गई। करीब 15 दिन पहले आरोपी चुपचाप फरार हो गया। पीडि़त ने इस मामले की शिकायत गुरुग्राम के महिला थाने में दी थी। मगर घटना फरीदाबाद की थी। इस पर गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर कर सूरजकुंड थाना पुलिस को भेज दी थी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जांच के लिए महिला थाना पुलिस के पास भेज दी है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Advertisement
Next Article