Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस महिला को रसोई में सालों से टंगी दुर्लभ पेंटिंग ने मिनटों में बना दिया करोड़पति

कई बार देखा गया है कि लोगों के घरों में नायाब चीजें होती हैं जिनके बारे में उन्हें ही पता नहीं होता है। लेकिन जब उन्हें उसके बारे में पता चलता है तो वह हैरान ही रह जाते हैं।

11:32 AM Sep 26, 2019 IST | Desk Team

कई बार देखा गया है कि लोगों के घरों में नायाब चीजें होती हैं जिनके बारे में उन्हें ही पता नहीं होता है। लेकिन जब उन्हें उसके बारे में पता चलता है तो वह हैरान ही रह जाते हैं।

कई बार देखा गया है कि लोगों के घरों में नायाब चीजें होती हैं जिनके बारे में उन्हें ही पता नहीं होता है। लेकिन जब उन्हें उसके बारे में पता चलता है तो वह हैरान ही रह जाते हैं। एक ऐसा ही मामला फ्रांस के कॉम्पैनियन शहर से सामने आया है। जहां पर एक महिला एक झटके में ही करोड़पति बन गई। दरअसल इस महिला के किचन में एक पेंटिंग टंगी हुई थी और जब इस पेंटिंग की कीमत के बारे में महिला को पता चला तो वह चौंक ही गई। 
Advertisement
महिला ने अपनी रसोई में फिलोमेन वोल्फ नाम की पेंटिंग लगाई हुई थी। महिला ने कहा कि इसे तो वह साधारण मानती थी। धार्मिक प्रतीक के तौर पर महिला के परिवार वालों ने घर में लगाई थी। महिला जब अपना घर बेच रही थी तभी उसे इस नायाब पेंटिंग के बारे में जानकारी मिली। 
खबरों की मानें तो इसी साल जून में महिला ने विचार किया था कि वह अपना पुराना घर बेच देगी और नया खरीद लेगी। बता दें कि साल 1960 में महिला का घर बना था और उसने नीलामी विशेषज्ञों केे घर में रखी चीजें की कीमत जानने के लिए बुलाया था। इसी दौरान उस पेंटिंग की कीमत के बारे में भी विशेषज्ञों ने महिला को कीमत बताई थी। इस कीमत को सुनकर महिला को ढंग ही रह गई। 
नीलामी विशेषज्ञों ने बताया कि, 13वीं सदी की यह पेंटिंग है। ऐसा बताया जा रहा है कि साल 1280 में इस पेंटिंग को बनाया गया था। इटली के फेमस पेंटर चिमाबुए ने इस पेंटिंग को बनाया था। सेनी-डी-पेपो के नाम से भी चिमाबुए को पहचाना जाता है। 
बता दें कि 31 करोड़ रुपए से लेकर 46 करोड़ रुपए तक इस पेंटिंग की कीमत बताई जा रही है। इस पेंटिंग की लंबाई 26 सेंटीमीटर और 20 सेंटीमीटर इसकी चौड़ाई है। खबरों की मानें तो ईसाई समुदाय के जज्बातों को सेनी-डी-पेपो ने इस पेंटिंग में दर्शाया था। इतना ही नहीं उन्होंने यह पेंटिंग आठ बनाई थी। लंदन की नेशनल गैलरी में ऐसी ही दो पेंटिंग इस समय रखी हुई हैं। जो इस महिला के पास पेंटिंग है वह भी 8 में से एक है। 
महिला ने इस दुर्लभ पेंटिंग के बारे में बता करते हुए कहा कि, पेंटिंग कहां से आई है इस बारे में कोई भी जानकारी महिला को नहीं थी। महिला को नहीं पता पेंटिंग उसके परिवार को कैसे मिली कितने सालों से उसके घर पर है इसका कोई भी अंदाजा नहीं है। खबरों के अनुसार 27 अक्तूबर को इस पेंटिंग को नीलाम किया जाएगा। इस महिला के घर ऐसी ही 100 नायाब चीजें है और उन सबकी कीमत लगभग चार लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। 
Advertisement
Next Article