IPL2022: RCB ने किया अपने नए कप्तान के नाम का एलान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 से पहले कप्तान का ऐलान कर दिया है। फाफ डु प्लेसी आरसीबी के नए कप्तान होंगे।
IPL 2022 के शुरू होने में बस दो हफ्ते का वक्त बचा है। सभी फ्रेंचाइजियों ने ट्रेनिंग कैंप से लेकर अपनी अलग-अलग गतिविधियां बढ़ा दी हैं। और अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 से पहले कप्तान का ऐलान कर दिया है। फाफ डु प्लेसी आरसीबी के नए कप्तान होंगे। फाफ डु प्लेसी दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हैं। वो लंबे समय तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा भी रहे हैं।
आपको बता दे विराट कोहली ने पिछले साल ऐलान कर दिया था कि आईपीएल-2021 बतौर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान ये उनका आखिरी सीजन है। विराट कोहली ने 2013 से इस टीम की कप्तानी की थी। इस सीजन सभी को इंतजार था कि आरसीबी अब किसे अपना नया कप्तान बनाएगी। और अब इस इंतजार पर फाफ डु प्लेसी के नाम की मुहर लग गयी है।
मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें साथ सात करोड़ रुपये में ख़रीदा था। डु प्लेसी पहले साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद भी लगाई जा रही थीं कि वह नए कप्तान हो सकते हैं। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक का नाम भी था जिन्हें आरबीसी के नए कप्तान की रेस में माना जा रहा था।