Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

वानखेड़े में धीमी ओवर गति के कारण RCB कप्तान रजत पाटीदार पर जुर्माना

आरसीबी कप्तान पाटीदार पर धीमी ओवर गति के चलते 12 लाख का जुर्माना

07:56 AM Apr 08, 2025 IST | Darshna Khudania

आरसीबी कप्तान पाटीदार पर धीमी ओवर गति के चलते 12 लाख का जुर्माना

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरसीबी ने इस मैच में 12 रन से जीत दर्ज की। यह आईपीएल 2025 में उनका पहला अपराध था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 20 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी।”

Advertisement

इसमें कहा गया है, “चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

इससे पहले, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के रियान पराग और लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के ऋषभ पंत धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना भुगतने वाले अन्य कप्तान थे।

दर्शकों को रोमांचित करने वाले इस मुकाबले में पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने अंतिम ओवर में अपना धैर्य बनाए रखा और 10 साल बाद इस मैदान पर यादगार जीत दर्ज की।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेलकर आरसीबी की अगुआई की। कोहली का इस सीजन में दूसरा अर्धशतक था,जबकि कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच पाटीदार ने 32 गेंदों पर 64 रन और जितेश शर्मा ने 21 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया।

222 रनों पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या (15 गेंदों पर 42 रन) और तिलक वर्मा (29 गेंदों पर 56 रन) की शानदार पारी के बावजूद मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी ने अब तक अपने चार मैचों में से तीन जीते हैं और तालिका में तीसरे स्थान पर है। उनका अगला मुकाबला गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से होगा।

–आईएएनएस

IPL के टॉप-5 गेंदबाजों में चार भारतीय, अश्विन तीसरे स्थान के करीब

Advertisement
Next Article