RCB vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 59 रनों से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 59 से हरा दिया।
11:49 PM Oct 05, 2020 IST | Desk Team
दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 59 से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
बेंगलोर 20 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। बेंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 39 गेंदें खेलीं और दो चौकों के अलावा एक छक्का मारा।
कैपिटल्स के मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक जमाते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली। स्टोइनिस ने 26 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के मारे। पृथ्वी शॉ ने 42, शिखर धवन ने 32 रनों का योगदान दिया। बेंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए।
Advertisement
Advertisement