टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पानी के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार : किरण चौधरी

NULL

02:12 PM May 22, 2018 IST | Desk Team

NULL

भिवानी : पेयजल व नहरी पानी की गम्भीर समस्या से त्रस्त अर्ध मरूस्थलीय भिवानी- महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों की आवाज बुलंद करते हुए आज प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने हजारों पुरूषों व महिलाओं के साथ भिवानी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया और सैंकड़ों महिलाओं ने यहां के हांसी गेट चौक पर रोष स्वरूप मटके फोड़े। भीष्ण गर्मी बावजूद हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरूष दोपहर को स्थानीय नेहरू पार्क में एकत्रित हुए वहां से किरण चौधरी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतीमा पर पुष्पार्पित करने के उपरांत महिलाएं सिर पर मटके लेकर हांसी गेट पहुंची। यहां मटके फोडऩे के बाद विशाल जुलूस लघु सचिवालय क ी ओर बढ़ गया। 45 डिग्री तापमान के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।

Advertisement

लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की आंखों में पानी की किल्लत को भांपती हैं और इलाकें को पानी मुहैया करवाने के लिए अपनी जान की बाजी भी लगाने से कोई गुरेज नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए यह डूब मरने की बात है कि भिवानी-महेंंद्रगढ़ के साथ पानी के मामले में घोर अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुल 9 सौ में 870 गांवों में पानी की भारी किल्लत है। नहरी पानी तो दूर, लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के पानी को लेकर भाजपा व इनेलो केवल नौटंकी कर रही हैं, जबकि दोनों इसे लेकर कभी गम्भीर नहीं रही। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी भी कांग्रेस ही लाऐगी क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में ही यह नहर बनी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनविरोधी व जनता की अनदेखी करने वाली सरकार को उखाड़ फैंके।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गली कूंचो में जाकर जनता की आवाज उठाए और गुंगी बहरी सरकार को बदलने का काम करे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और जनता को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाऐंगी। श्रीमती चौधरी ने कहा कि आज कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर सभी सड़कों पर हैं और सरकार के खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा हो रहा है। आने वाले समय में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें हर हाल में धाराशाही होंगी। प्रदर्शन के उपरांत श्रीमती किरण चौधरी के नेतृत्व में उपायुक्त भिवानी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें जनता की स्थिति अवगत करवाते हुए क्षेत्र में पानी की व्यवस्था की मांग की गई। किरण चौधरी ने लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे दिव्यांगों से भी मुलाकात की और उन्हें पूर्ण समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि वे उनकी आवाज आने वाले विधानसभा सत्र में अवश्य उठाऐंगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

(दीपक खण्डेलवाल)

Advertisement
Next Article