Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शांति भंग करने वालों के खिलाफ 'बुलडोजर' मॉडल का इस्तेमाल करने को तैयार हैं: भाजपा नेता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने शनिवार को कहा कि भाजपा कर्नाटक में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बुलडोजर मॉडल’ का इस्तेमाल करने को तैयार है।

01:04 AM Jun 12, 2022 IST | Desk Team

चुनाव हारने वाले दल देश में अशांति फैलाने चाहते हैं 
रवि ने दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने के बाद कहा कि चुनाव हारने वाले कुछ राजनीतिक दल देश में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
बिना नाम लिए सीटी रवि ने साधा कांग्रेस पर निशाना 
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हारने वाले दल सांप्रदायिकता और जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लाई गई जन हितैषी परियोजनाओं को घर-घर पहुंचाया जाना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि देश का आधार तोड़ने वाले दल भाजपा को धर्म, भाषा और जाति के सिद्धांत नहीं सिखा सकते।
इससे पहले, रवि ने नागरिक परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट दल और धर्मांतरण माफिया राज्य में स्कूली पाठ्यपुस्तकों के संशोधन का विरोध और राजनीतिकरण कर रहे हैं।
 
Advertisement
Next Article