For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सेना में भारतीयों की भर्ती अप्रैल से ही बंद है: रूसी दूतावास

06:45 AM Aug 11, 2024 IST | Shivam Kumar Jha
सेना में भारतीयों की भर्ती अप्रैल से ही बंद है  रूसी दूतावास

रूसी दूतावास ने यूक्रेन में मॉस्को के विशेष सैन्य अभियान के दौरान भारतीयों के हताहत होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर शोक व्यक्त किया और कहा कि अप्रैल से ही उसके सशस्त्र बलों में भारतीयों की भर्ती बंद कर दी गई है।

एक बयान में दूतावास ने कहा कि मॉस्को और नयी दिल्ली उन भारतीय नागरिकों की शीघ्र पहचान और सेवा से मुक्ति के लिए निकट समन्वय से काम कर रहे हैं, जो स्वेच्छा से सैन्य सेवा में संविदात्मक कार्य में शामिल हुए थे और अब घर लौटना चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि इस वर्ष अप्रैल से रूसी के रक्षा मंत्रालय ने भारत सहित कई अन्य देशों के नागरिकों को सैन्य सेवा में भर्ती करना बंद कर दिया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि कुल 69 भारतीय नागरिक वर्तमान में रूसी सेना द्वारा सेवा से मुक्त किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रूसी सेना में सेवा करते हुए आठ भारतीयों की मौत हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivam Kumar Jha

View all posts

Advertisement
×