W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रेड्डी ने भारत की धर्मनिरपेक्ष बुनियाद को मजबूत करने के लिये लगातार काम किया : येचुरी

निमोनिया से पीड़ित 77 वर्षीय रेड्डी का शनिवार देर रात एक बजकर 28 मिनट पर हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।

02:02 PM Jul 28, 2019 IST | Ujjwal Jain

निमोनिया से पीड़ित 77 वर्षीय रेड्डी का शनिवार देर रात एक बजकर 28 मिनट पर हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।

रेड्डी ने भारत की धर्मनिरपेक्ष बुनियाद को मजबूत करने के लिये लगातार काम किया   येचुरी
Advertisement
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी के निधन पर रविवार को शोक जताया। उन्होंने कहा कि रेड्डी ने भारत की धर्मनिरपेक्ष बुनियाद को मजबूत करने के लिये लगातार काम किया। येचुरी ने एक बयान में कहा कि रेड्डी का निधन देश के लिये बड़ा नुकसान है।
Advertisement
Advertisement
येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने लगातार दृढ़तापूर्वक भारत की धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक नींव को कायम रखने और उसे मजबूत करने के लिये काम किया। वह एक ईमानदार नेता थे, जिन्हें उनकी विद्वता के लिये जाना जाएगा।’’
Advertisement
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मैं तकरीबन चार दशकों तक उनके साथ करीब से जुड़ा रहा। उनका निधन देश में धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों के लिये बड़ा नुकसान है।’’
गौरतलब है कि निमोनिया से पीड़ित 77 वर्षीय रेड्डी का शनिवार देर रात एक बजकर 28 मिनट पर हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×