टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गैर वित्तीय कारोबार से हटेगी रिलायंस कैपिटल

अंबानी ने आमसभा में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मूल कंपनी रिलायंस कैपिटल के कर्ज के बोझ में उल्लेखनीय कमी लाना चाहते हैं।

12:20 PM Sep 19, 2018 IST | Desk Team

अंबानी ने आमसभा में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मूल कंपनी रिलायंस कैपिटल के कर्ज के बोझ में उल्लेखनीय कमी लाना चाहते हैं।

मुंबई : रिलायंस कैपिटल अगले 12 से 18 माह में सभी गैर वित्तीय कारोबार क्षेत्रों से बाहर निकल जाएगी। अंबानी ने कहा कि कंपनी अपनी साधारण बीमा कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को इसी वित्त वर्ष में सूचीबद्ध कराएगी। अंबानी ने कंपनी की 32वीं सालाना आमसभा में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मूल कंपनी रिलायंस कैपिटल के कर्ज के बोझ में उल्लेखनीय कमी लाना चाहते हैं। इसे हम मुख्य निवेश कंपनी मानते हैं।

रिलायंस कैपिटल संपत्ति प्रबंधन, बीमा, वाणिज्यिक एवं आवास वित्त एवं इक्विटी तथा जिंस ब्रोकिंग क्षेत्र में कारोबार करती है। अंबानी ने बताया कि उसकी आवास वित्त कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस से वैश्विक कंपनियों ने सस्ते आवास खंड में भागीदारी के लिए संपर्क किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास

अंबानी ने कहा, ‘‘हमारी रणनीतिक भागीदारी से बातचीत चल रही है जो कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी ले सके। यह सौदा अगले कुछ माह में पूरा होने की उम्मीद है।’’ कंपनी के कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी ने कहा कि रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस की शुरुआत इसी तिमाही में हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article