Reliance Power का शुद्ध लाभ 125.6 करोड़, राजस्व में कमी
कंपनी का शुद्ध लाभ 125.6 करोड़, राजस्व में 1% की कमी
07:48 AM May 11, 2025 IST | Himanshu Negi
रिलायंस पावर लिमिटेड ने वर्ष 2025 मार्च को राजस्व और कुल आय दोनों में गिरावट दर्ज की है।
रिलायंस पावर का परिचालन राजस्व 1% घटकर 1,978 करोड़ पहुंच गया।
वर्ष 2024 की तिमाही में यह राजस्व 1,997 करोड़ रुपए था।
कुल आय भी 5.83% घटकर 2,066 करोड़ रुपए रह गई।
कंपनी ने मार्च तिमाही के लिए 125.6 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया।
EBITDA एक साल पहले के 48.8 करोड़ रुपए से 1,100% बढ़कर 589.8 करोड़ रुपए हो गई।
EBITDA मार्जिन भी पिछले साल की समान अवधि के 2.4% की तुलना में सुधरकर 29.8% हो गया।
वर्ष 2024 में अपने ऋण-से-इक्विटी अनुपात को 1.61:1 से घटाकर 0.88:1 पर पहुंचा दिया।
HONDA ने CBR 650CC बाइक भारत में लॉन्च की, कीमत 9.60 लाख से शुरू
Advertisement
Advertisement