UP Police Result: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें किस वर्ग का कितना कटऑफ
UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया। सामान्य वर्ग का कटऑफ 214 है।
up police constable result cutoff 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह जारी कर दिया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का दिसंबर के तीसरे हफ्ते में फिजिकल टेस्ट होगा।
ओबीसी वर्ग का कटऑफ 189-198
लड़कियों के लिए : 189
लड़कों के लिए : 198
एससी वर्ग का कटऑफ 169-178
लड़कों के लिए : 178
लड़कियों के लिए : 169
सामान्य वर्ग का कटऑफ
लड़कों के लिए : 214
लड़कियों के लिए : 203
ईडब्ल्यूएस का कटऑफ
लड़कों के लिए : 187
लड़कियों के लिए: 180
अगस्त में हुई थी लिखित परीक्षा
यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा इसी साल 23, 24, 25 और 30 अगस्त को आयोजित हुई थी। बता दें, आंसर की 9 नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड थी। आंसर की हटाए जाने के 12वें दिन रिजल्ट घोषित किए गए हैं।
ऐसे रिजल्ट चेक करें
सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाएं।
यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
फिर कैप्चा भर करके साइन करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगर, परीक्षा में पास हो गए हैं तो नीचे हरे रंग में लिखा होगा-Congratulations, You have been shortlisted for DV/PST
रिजल्ट पर रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और नाम लिखा होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकरेशन, फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।