Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुशांत केस में बड़े खुलासे के बाद सामने आया रिया चक्रवर्ती का पोस्ट, फिर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस

सुशांत केस में हुए खुलासे के बीच रिया ने कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसपर सभी की निगाहें रूक गई।दरअसल,एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है जो इस वक्त काफी सुर्खियों में है।

05:05 PM Dec 27, 2022 IST | Desk Team

सुशांत केस में हुए खुलासे के बीच रिया ने कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसपर सभी की निगाहें रूक गई।दरअसल,एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है जो इस वक्त काफी सुर्खियों में है।

सुशांत सिंह राजपूत का नाम आज एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में एक्टर की आत्महत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है जिसके बाद ये केस फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी का पोस्टमार्टम करते वक़्त हॉस्पिटल मौजूद एक शख्स ने कई बड़े चौंकाने वाले दावें किए हैं। वायरल वीडियो में उस शख्स ने साफ़ तौर पर कहा है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनका कत्ल हुआ है। 
Advertisement
एक्टर की बॉडी पर कई चोंट के निशान थे जिसे डॉक्टरों ने नज़रअंदाज़ कर दिया। अब खबर बाहर आते ही हंगामा खड़ा हो गया है। सुशांत के परिवार ने भी इस मामले पर रियेक्ट किया है और इंसाफ की मांग की है। वहीं, दिवंगत एक्टर की गर्लफ्रेंड यानी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम एक बार फिर लाइमलाइट में आ गया। सुशांत केस में हुए इस खुलासे के बीच रिया ने कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसपर सभी की निगाहें रूक गई। 
दरअसल,एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है जो इस वक्त काफी सुर्खियों में है। इस स्टोरी पर रिया ने एक नोट शेयर किया है। जिसमें लिखा है, ‘आप आग पर चले हो, बाढ़ से बचे हो तो, जब भी आपको आने वाले समय में अपनी ताकत पर कोई शक हो तो ये याद रखना।’ 
अब सुशांत को लेकर आए इस अपडेट के बीच रिया का पोस्ट देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं एक्ट्रेस का ये पोस्ट इस केस से जुड़ा तो नहीं है। आपको बता दें, सुशांत की मौत के बाद रिया को काफी कुछ झेलना पड़ा था। एक्ट्रेस पर सुशांत के घरवालों ने कई संगीन आरोप लगाए थे। 
रिया का नाम ड्रग्स केस में आने के बाद उन्हें जेल तक जाना पड़ा था जिसके बाद उनका करियर तबाह हो गया। वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन अब इस पोस्ट के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस सबकी नज़रो में आ गई हैं। 
Advertisement
Next Article