RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जगनमोहन रेड्डी से की मुलाकात
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की।
04:56 PM Feb 29, 2020 IST | Shera Rajput
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख के साथ उनके पुत्र अनंत और राज्य सभा सदस्य परिमल नाथवानी भी थे। सूत्रों के अनुसार यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बंद कमरे में हुई।
नाथवानी राज्य सभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। वह लगातार दो बार से सदन में निर्दलीय सदस्य के रूप में चुनकर आते रहे हैं।
यद्यपि सूत्रों ने कहा कि इस मुलाकात में राज्य में रिलायंस इंडस्ट्रीज की व्यावसायिक परियोजनाओं पर चर्चा की गयी, पर इसमें सांसद नाथवानी की उपस्थिति से इस तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं कि यह बैठक कारोबार से ज्यादा राजनीतिक कारणों से हुई होगी।
आंध्र प्रदेश से राज्य सभा की चार सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को होने वाले हैं। सदन में राज्य को कुल 11 सीट प्राप्त हैं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel