टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ऋषभ बने टिम पेन के बच्चों के 'बेबी सिटर'

पंत पेन को बच्चों को संभाले नजर आ रहे हैं। पेन की पत्नी बोनी पेन ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें पंत को उन्होंने ‘बेस्ट बेबी सिटर’ बताया है।

01:15 PM Jan 02, 2019 IST | Desk Team

पंत पेन को बच्चों को संभाले नजर आ रहे हैं। पेन की पत्नी बोनी पेन ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें पंत को उन्होंने ‘बेस्ट बेबी सिटर’ बताया है।

नई दिल्ली : टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान हुई मजाकिया नोक-झोंक के बाद अब दोस्ती बढ़ा रहे हैं। ऐसा एक तस्वीर को देखने के बाद कहा जा सकता है जिसमें पंत पेन को बच्चों को संभाले नजर आ रहे हैं। पेन की पत्नी बोनी पेन ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें पंत को उन्होंने ‘बेस्ट बेबी सिटर’ बताया है।

Advertisement

क्या कहा था पेन ने टिम पेन ने वनडे टीम में पंत के स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किए जाने पर ‘चिढ़ाने’ का फैसला किया। पेन ने कहा था, ‘एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (ऋषभ पंत) को हैरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत) ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा।

हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि क्या तुम बेबी सिटर (बच्चों का ख्याल रखने वाला) बनोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना।

टिम पेन ने ऋषभ पंत को बेबी सिटर बनने का दिया मौका

Advertisement
Next Article