टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

'आज बादलों ने फिर साजिश की...', 6 सीटें पाकर मायूस हुए कुशवाहा, दिल में लगी आग को शायरी में किया बयां

02:12 PM Oct 13, 2025 IST | Neha Singh
RLM Seat in Bihar Election

RLM Seat in Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बाकी हैं। रविवार को एनडीए ने अपने सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान करके कई सियासी अटकलों का शांत कर दिया है और इसी के साथ अपने घटक दलों में असंतोष भी पैदा कर दिया है। चुनाव में 15 सीटों की मांग करने वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) 6 सीटों पर ही सिमट गई हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर कम सीटें मिलने का दुख बयां किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने शायराना अंदाज में अपने समर्थकों से संतुष्ट रहने को कहा है।

Advertisement

RLM Seat in Bihar Election: आज बादलों ने फिर साजिश की... 

उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले 12 घंटों में दो पोस्ट किए, जिससे उनके मन की असंतुष्टि साफ उभर रही है। पहले उन्होंने अपने समर्थकों से माफी मांगी और फिर शायराना अंदाज में अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा- आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था वहीं बारिश की। अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।

RLM Seat in Bihar Election (source: social media)

Upendra Kushwaha Post: समर्थकों से मांगी माफी

रालोमो प्रमुख ने अपने समर्थकों से माफी मांगते हुए एक्स पर लिखा- आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों - लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं।

उन्होंने आगे लिखा- हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है। आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही।

Bihar NDA Seat Sharing: किसको कितनी सीटें मिलीं

बता दें बिहार की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जो दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने BJP और जेडीयू को 101 सीटें मिली हैं। चिराग पासवान की एलजेपीआर को 29 सीटें मिली हैं। वहीं मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को 6-6 सीटें मिली हैं।

 

Bihar NDA Seat Sharing

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को झटका, IRCTC घोटाले में कोर्ट ने तय किए आरोप

Advertisement
Next Article