Road Accident : ट्रक और जीप की भिडंत में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत, 11 अन्य घायल
राजस्थान के नागौर जिले में बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक और जीप की टक्कर में जीप में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
04:27 AM Sep 09, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
राजस्थान के नागौर जिले में बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक और जीप की टक्कर में जीप में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Advertisement
जायल सर्किल अधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि हादसा बुरडी क्षेत्र में उस समय हुआ सभी लोग जैसलमेर से रामदेवरा मंदिर की यात्रा के बाद सीकर जिले के रींगस लौट रहे थे। सभी रींगस के अब्बास गांव के निवासी थे।
Advertisement
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं, दो पुरुषों और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फूलचंद, रोहिताश, कौशल्या, रूकमा और नाबालिग बच्चे हेमराज के रूप में की गई है। सभी घायलों को नागौर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Join Channel