टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए इस बार ओपनिंग कर सकते है रोहित शर्मा

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम अपने 5वें खिताब के लिए जोर लगाएगी।

12:21 PM Sep 18, 2020 IST | Ujjwal Jain

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम अपने 5वें खिताब के लिए जोर लगाएगी।

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम अपने 5वें खिताब के लिए जोर लगाएगी। इसी बीच एक बहुत बड़ा सवाल यह भी है कि क्या इस बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ही ओपनिंग करेंगे ?
जानकारों की माने तो, रोहित के ओपनिंग करते हुए टीम इंडिया के लिए जो बेमिसाल रिकार्ड्स हैं उसके आधार पर उन्हें ओपनिंग ही करनी चाहिए। गुरुवार को आबूधाबी से ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रोहित ने यह साफ कर दिया है कि इस बार वह ओपन करना चाहेंगे। रोहित ने कहा, ‘मैं इस बार साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक के साथ पारी की शुरुआत करने उतरूंगा।’ इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में  ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन भी हैं, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला करते थे।
मुंबई के कोच महेला जयवर्धने साफ कर दिया है कि टीम रोहित-डि कॉक की जोड़ी के साथ टूर्नमेंट में आगे बढ़ेगी। पिछले सीजन रोहित और डि कॉक की जोड़ी ने मुंबई के लिए बहुत सी धमाकेदार पारियां खेली है। इस जोड़ी ने बीते सीजन 15 मैच खेलकर 37.66 की औसत से 565 रन जोड़े थे। आईपीएल के इस सत्र में 33 वर्षीय रोहित ने 28.92 की औसत से 2 फिफ्टी समेत 405 रन बनाए थे, जबकि डि कॉक ने 35.26 की औसत से 16 पारियों में 529 रन अपने नाम किए थे, जिनमें 4 फिफ्टी भी शामिल थीं।
Advertisement
Advertisement
Next Article