टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा का छक्का देखकर उछल पड़े कप्तान विराट कोहली, देखें वीडियो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 29 जनवरी बुधवार यानी आज टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने सुपर ओवर में जीत लिया। भारत को सुपर ओवर

12:54 PM Jan 29, 2020 IST | Desk Team

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 29 जनवरी बुधवार यानी आज टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने सुपर ओवर में जीत लिया। भारत को सुपर ओवर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 29 जनवरी बुधवार यानी आज टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने सुपर ओवर में जीत लिया। भारत को सुपर ओवर में मैच जीतने के लिए 18 रन 6 गेंदों में चाहिए थे। रोहित शर्मा ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर दो रन लिए जिसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक केएल राहुल को दी। 
Advertisement
उसके बाद तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगा दिया। बाद में राहुल ने चौथी गेंद पर एक रन देकर स्ट्राइक रोहित शर्मा को दिया। उस समय 2 गेंद पर 10 रन की जरूर भारत को थी। ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने अपने स्टाइल में छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर चार रन की जरूर भारत को थी फिर क्या था रोहित शर्मा ने उस गेंद पर भी छक्का जड़कर भारत को सुपर ओवर में मैच जीताया और सीरीज 3-0 से अपने नाम की। 
रोहित शर्मा के इन दोनों छक्कों पर सबसे ज्यादा एक्साइटिड भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली नजर आए। जैसे ही रोहित ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा विराट कोहली मैदान पर केएल राहुल और रोहित शर्मा के पास जीत का जश्न मानने पहुंच गए। 
विराट कोहली का यहां देखें रिएक्‍शन

भारतीय टीम इस जीत के साथ ही 3-0 से सीरीज पर बढ़त बना ली। भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है। तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। 
उस दौरान रोहित ने अपने बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं केएल राहुल ने 27 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 89 रनों की साझेदारी पहली विकेट पर की। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 179 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए। 
न्यूजीलैंड को भारत ने मैच जीतने के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों की शानदार पारी खेली। केन ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े। न्यूूजीलैंड ने 20 ओवरों में 179 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाए। मैच टाई हो गया जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया और उसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज कराई। साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। 
Advertisement
Next Article